Top News

छठ महापर्व पर गन्ने की मिठास पड़ी महंगी! झारखंड से आ रहे मोटे गन्ने ने बिगाड़ा बजट, ₹400 में मिल रहे 20 पीस

छठ महापर्व को लेकर बाजार में गन्ने की मांग बढ़ने से दाम काफी बढ़ गए हैं। स्थानीय गन्ने की कमी के कारण झारखंड से आने वाले गन्ने की कीमत 400 रुपये प्रति कोरी तक पहुंच गई है, जिससे व्रतियों का बजट प्रभावित हो रहा है।



HighLights

  1. छठ महापर्व पर गन्ने की मांग और दाम बढ़े।

  2. स्थानीय गन्ने की कमी, झारखंड से आवक पर निर्भरता।

  3. झारखंड का गन्ना ₹400 प्रति कोरी, बढ़ा व्रतियों का बोझ।




संवाद सूत्र, चंडी। छठ महापर्व को लेकर बाजार में गन्ने की मांग बढ़ गई है। छठ में गन्ने का विशेष महत्व है। अर्घ्य के सूप में गन्ना रखना शुभ माना जाता है। लोहंडा का प्रसाद गन्ने के रस में बनाए जाने के कारण भी मांग बढ़ी हुई है। यही कारण है कि बाजार में गन्ने की दुकानें सज गई हैं। लेकिन इस बार गन्ने के दाम ने व्रतियों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।


स्थानीय गन्ना 220 रुपये कोरी यानी बीस गन्ना बिक रहा है, जबकि झारखंड से आया गन्ना 400 रुपये कोरी तक पहुंच गया है।
स्थानीय स्तर पर गन्ने की आवक कम

बाजार में गन्ना बेच रहे बिक्रेताओं का कहना है कि इस बार स्थानीय स्तर पर गन्ने की आवक कम हुई है। पहले आसपास के गांवों से ही पर्याप्त गन्ना आ जाता था। लेकिन जिले में नूरसराय प्रखण्ड के यमुना पुर में ही गन्ने की खेती होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mera Sankalp 24cg TV
Mera Sankalp 24cg TV

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume