Top News

छत्तीसगढ़ के किसानों को तोहफा: कम धान बेचने पर भी मिलेगी ₹13,839 प्रति एकड़ सहायता, गन्ने का भाव ₹425 क्विंटल

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिसमें कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता और गन्ने का उपार्जन मूल्य ₹425 प्रति क्विंटल करना शामिल है। इन फैसलों से दलहन, तिलहन और श्री अन्न की खेती को भी विशेष प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।



HighLights

  1. कम धान बेचने पर भी ₹13,839 प्रति एकड़ सहायता।

  2. गन्ने का उपार्जन मूल्य ₹425 प्रति क्विंटल हुआ।

  3. दलहन, तिलहन, मिलेट्स की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।


डिजिटल टीम, रायपुर। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने, कृषि को लाभकारी बनाने और खेती के क्षेत्र में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब किसानों को निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की एक समान आदान सहायता राशि मिलेगी। वहीं गन्ना उत्पादक किसानों के लिए उपार्जन दर में 70 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे 425 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। इन फैसलों के साथ दलहन, तिलहन एवं श्री अन्न की खेती को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज अंबिकापुर जिला मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हायर किसान हितैषी निर्णयों की जानकारी दी।

किसान कल्याण से जुड़े इन महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में आज कलेक्टर कार्यालय अंबिकापुर के सभाकक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित की गई, इसमें सरगुजा जिले के पत्रकार शामिल हुए। कलेक्टर अजीत वसंत एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता में कृषक उन्नति योजना, गन्ना प्रोत्साहन राशि, प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान तथा मिलेट्स उपार्जन सहित कृषि क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mera Sankalp 24cg TV
Mera Sankalp 24cg TV

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume